जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : अनुसूचित जाति-जनजाति एसोसिएशन ब्लॉक थलीसैंण के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरीश चन्द्र आर्य के नेतृत्व में शिक्षक एवं कर्मचारियों से संबंधित उन्नीस सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी थलीसैंण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, पदोन्नति, बैकलॉग भत्र्ती, रिक्त पदों की पूर्ति, सेवा संबंधी विसंगतियों के निराकरण सहित शिक्षकों के हितों से जुड़ी अन्य मांगों पर शीघ्र कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि शासन द्वारा उक्त मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष किशन राठी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन के प्रथम चरण में सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। अगर सरकार समय पर मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती तो एसोसिएशन प्रदेशव्यापी आंदोलन को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के जिला पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष हरीश चन्द्र आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष किशन राठी, मनोज कुमार, धनीराम आदि शामिल थे। वहीं एसोसिएशन के ब्लॉक मंत्री अमर सिंह के नेतृत्व में चाकीसैंण तहसील के माध्यम से भी 19 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। ज्ञापन देने वालों में अमर सिंह, ब्रह्म संजय शाह, चन्द्र प्रकाश भेटवाल, केशी लाल, शक्ति सौरभ आदि शामिल थे।