कोटद्वार-पौड़ी

मैदान को लौटने लगे प्रवासी, सीट के लिए मारामारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

होली त्योहार सपन्न होने के बाद दिल्ली, देहरादून रूट पर बढ़े यात्री
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने चलाई अतिरिक्त बसें
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पहाड़ में होली खेलने के बाद प्रवासी वापस मैदान की ओर लौटने लगे हैं। यहीं कारण है कि कोटद्वार से दिल्ली व देहरादून रूट पर अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ गई। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है।
कुछ दिन पूर्व दिल्ली, गुड़गांव, देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रवासी पहाड़ होली खेलने के लिए पहुंचे थे। आठ मार्च को होली संपन्न होने के बाद गुरुवार से प्रवासियों का वापस मैदान की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। मैदान की ओर लौटने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी कोटद्वार बस अड्डे में पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह से ही कोटद्वार बस अड्डे में यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। पहाड़ से कोटद्वार आने वाले सभी वाहन यात्रियों से खचाखच भरे हुए थे। इसके बाद कोटद्वार से मैदान जाने की ओर जाने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस अड्डे में पहुंचते ही बसें यात्रियों से फुल हो जा रही थी। यही हाल हरिद्वार व देहरादून रूट पर संचालित होने वाले मैक्स वाहनों का भी बना हुआ था। सबसे अधिक परेशान परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। कई परिवारों को मजबूरन निजी वाहन बुक कर आवाजाही करनी पड़ी। अचानक बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखते हुए परिवहन निगम को बसों की संख्या बढ़ानी पड़ी। दिल्ली व देहरादून रूट पर हर घंटे में बसों का संचालन किया जा रहा था।

बुक करना पड़ा निजी वाहन
घंटों इंतजार करने के बाद भी बसों में सीट नहीं मिलने के कारण लोगों को निजी वाहन बुक कर आवाजाही करनी पड़ी। बसों में सीट नहीं मिलने से सबसे अधिक परेशानी परिवार के साथ सफर करने वालों को उठानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!