उत्तराखंड

विधायक गड़िया ने उठाई बंदरों-सुअरों की समस्या

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

बागेश्वर। कपकोट के युवा विधायक सुरेश गड़िया ने विधानसभा सत्र के दौरान बंदरों और सुअरों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा पहाड़ के अधिकतर लोगों की आजीविका षि से जुड़ी है। लेकिन जंगली जानवर किसानों की खेती पर पानी फेर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जल्द समस्या का निदान करने और आज तक इस क्षेत्र में हो रही प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। देहरादून में इन दिनों विधानसभा सत्र चल रहा है। कपकोट के विधायक गड़िया ने सदन में कहा बागेश्वर जिला षि और पशुपालन के नाम से जाना जाता है। यहां के 70: लोग खेती किसानी से अपनी आजीविका चलाते हैं। अब किसान पारंपरिक खेती के साथ ही वैज्ञानिक खेती भी कर रहे हैं। पलाहाउसों में बेमौसमी सब्जी भी उगा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी ताजी सब्जी मिल जाती है और रोजगार भी बढ़ रहा है, लेकिन कई सालों से बंदर और सुअर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इस कारण कई लोगों ने खेती किसानी से मुंह मोड़ लिया है। जो चिंता का विषय है। उन्होंने सदन में इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान की मांग की है। साथ ही इस क्षेत्र में सरकार द्वारा की जा रही प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है।
बंदरों और सुअरों की समस्या पूरे जिले में है। इसके निदान के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। विधानसभा में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है। जल्द इस पर ठोस कार्य योजना बनाकर जिले से भेजी जाएगी, ताकि लोग खेती किसानी की और दोबारा मुड़ सकें। आज सब्जी उत्पादन में बेहतर रोजगार की सभावना है। – सुरेश गड़िया, विधायक कपकोट।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!