मोदी धामी ने किया घुमंतू समाज को जोड़ने का कार्य – स्वामी यतीश्वरानंद

Spread the love

हरिद्वार। उत्तराखंड बीजेपी ओबीसी मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय विमुक्त दिवस के उपलक्ष्य में घुमंतू जनजातियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि बावरिया, सासी, भोटिया और बोक्सा आदि घुमंतू समाज के लोगों का सम्मेलन भाजपा ही करवा रही है। और धामी सरकार को इस समाज की चिंता है इसलिए आज इन्हें जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेंद्र गिरी ने कहा कि घुमंतू समाज भारत की आत्मा का हिस्सा है। इस समाज ने सदियों से सनातन धर्म की रक्षा करने का कार्य किया है। लेकिन ब्रिटिश काल से घुमंतू समुदाय अपमान का शिकार होता रहा। आजादी के बाद भी उन्हें मूलभूत अधिकार नहीं दिए गए इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस अंतिम छोर पर बैठे समाज को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *