कोटद्वार-पौड़ी

मोदी है न युवा पद यात्रा से नेहा जोशी ने दिखाई सियासी ताकत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून।श्मोदी है नश् युवा पद यात्रा के देहरादून में कामयाब आयोजन के बाद अब भाजयुमो इस अभियान के दूसरे चरण की तैयारी में जुट गया। यह पहला ऐसा अभियान जिस आगाज उत्तराखंड में हुआ और अब देश के अन्य हिस्सों में भी इस जाएगा। पदयात्रा में रिकार्ड भीड़ जुटाने में कामयाब रहीं भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी कहती हैं,राज्य में इस अभियान को गांव गांव तक ले जाएंगे। आज पद यात्रा कार्यक्रम के जरिए नेहा ने भी अपना सियासी दमखम बाखूबी दिखाया। करीब एक महीने की दौड़धूप का नतीजा पद यात्रा में साफ साफ नजर आया। पवेलियन मैदान में उमड़ी भीड़ को देखकर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी बेहद खुश थे। तो प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य भी खासे गद्गद नजर आए। तीनों ने ही खुले दिल से भाजयुमो टीम की तारीफ की। सीएम ने कहा कि आज पद यात्रा में उमड़ा सैलाब साबित करता है कि लोगों के मन में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कितना अगाध प्रेम है। उन्होंने नेहा के प्रयासों को खुलकर सराहा।
मालूम हो कि मोदी है न युवा पद यात्रा का कार्यक्रम का विचार उत्तराखंड में ही उपजा है। भाजपा में अमूमन हाईकमान ने कार्यक्रम तय करता है, जिस पर पूरे देश में काम किया जाता है। इस बार भाजयुमों ने हाईकमान से मोदी है न कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति मांगी थी। नेहा ने बताया कि पार्टी हाईकमान की अनुमति के बाद पूरी टीम इसकी तैयारी में जुट गई थी। एक महीने की अवधि में 100 से ज्यादा बैठके की गई। स्कूल, कालेज, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में युवाओं के साथ संवाद किया गया। भाजयुमो की पूरी टीम ने प्राणप्रण से मेहनत की जिसका नतीजा आज सामने है।
भीड़ जुटाने में पिता को पीटे छोड़ारू भाजपा में भीड़ जुटाने में नेहा जोशी के पिता काबीना मंत्री गणेश जोशी को सबसे आगे माना जाता है। जोशी के कार्यक्रमों में अक्सर भारी भीड़ जुटती है। पिछले दिनों रक्षाबंधन के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर जोशी का राखी बांधी थी। आज पद यात्रा में भीड़ जुटाकर नेहा ने अपने पिता को भी पीटे छोड़ दिया। जोशी भी रैली में आए युवाओं और कार्यकर्ताओं को देखकर काफी खुश थे।
लोस चुनाव पहले से सियासी संदेश
आज की युवा पद यात्रा में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी परोक्ष संदेश छिपा है। मालूम हो कि भाजयुमा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का नाम भी पार्टी के लोकसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों के रूप में चर्चा में है। नेहा के समर्थक उनके लिए टिहरी सीट के लिए उपयुक्त प्रत्याशी मानते हैं। आज की सफल पद यात्रा के जरिए नेहा ने जिस प्रकार अपनी सियासी ताकत का इजहार किया है, उससे टिकट के दावे की चर्चाओं को भी मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!