बिग ब्रेकिंग

लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन केवल चंदा वसूली के लिए, त्रिपुरा में विपक्ष पर जमकर बरसे मोदी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अगरतला, एजेंसी। त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को हिंसा से मुक्ति दिलाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ा था लेकिन भाजपा सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्ति से मुक्ति मिली है। भाजपा सरकार में कानून का राज है और यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है।
त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर की एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं। ये चंदा के लिए आए हैं। आपका भला करने नहीं आए हैं। इसलिए त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना है। आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है़.़आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है, पूरा राशन मिल रहा है। इससे अगर सबसे ज्यादा फायदा किसी को हुआ है तो मेरी माताओं-बहनों को हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस के शासन में यहां हजारों गांव ऐसे थे जहां कभी सड़क ही नहीं पहुंच पाई थी। बीते पांच साल में हमने यहां लगभग 5000 गांवों तक सड़क पहुंचाई है।
त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के गरीब, जनजातीय समुदाय, महिलाओं और युवाओं के सपने लेफ्ट और कांग्रेस सरकार ने चूर-चूर कर दिए थे। उन्होंने लोगों को त्रिपुरा छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया था। बिजली पानी पाना भी लोहे के चने चबाने जैसा था। आपने वामपंथियों को हटाया तो उसी का नतीजा है कि आज त्रिपुरा में मुफ्त राशन मिल रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसभा में भारी संख्या में लोगों के आने से पता चल रहा है कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार की वापसी हो रही है। लोगों की भारी मौजूद्गी से विपक्षियों की रात की नींद उड़ने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए रात दिन काम किया है। यहां मौजूद लोग हमारे त्रिपुरा के प्रति समर्पण का उदाहरण हैं।
राधाकिशोरपुर में च्ड मोदी ने कहा त्रिपुरा के लोगों से मेरा वादा है कि यहां फिर से भाजपा सरकार बनने पर राज्य के विकास में और तेजी आएगी। आपके सपने साकार होंगे। भाजपा को दिया एक-एक वोट अनमोल है। आपके वोट की शक्ति आपका और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा के अमबासा में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा चुनाव की यह मेरी पहली जनसभा है और मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में जहां तक मेरी नजर है लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। लोगों की मुस्कान और यह उत्साह बता रहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार का विकास नहीं रुकेगा। सभी ओर से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व की कांग्रेस और वामपंथी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीटे धकेल दिया था लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। सीपीएम के शासनकाल में पुलिस थानों पर भी सीपीएम कैडर का कब्जा था लेकिन अब भाजपा के राज में कानून का शासन है। लोगों की जिंद्गी को आसान बनाने और महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया जा रहा है।
पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पांच हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है और गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। अगरतला में एक नया एयरपोर्ट बनाया गया है। अप्टिकल फाइबर और 4जी कनेक्टिविटी गांवों में मिल रही है। अब त्रिपुरा ग्लोबल बन गया है। उत्तर पूर्वी राज्यों को जोड़ने के लिए जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं। त्रिपुरा में बंदरगाह विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!