श्रीनगर से मोहन काला व चौबट्टाखाल से अनु पंत किया नामांकन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को दो नामांकन हुए। श्रीनगर विधानसभा सीट से यूकेडी प्रत्याशी मोहन काला और चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से यूकेडी (डी) के अनु पंत ने नामांकन करवाया। सोमवार को जिले की छह विधानसभाओं के लिए 21 नामांकन पत्र बिके।
पौड़ी विधानसभा के लिए 5, श्रीनगर व लैसडौंन विधानसभा के लिए 2-2, कोटद्वार, यमकेश्वर व चौबट्टाखाल के लिए 4-4, नामांकन पत्र बिके। श्रीनगर विधानसभा के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के मोहन काला व चौबट्टाखाल विधानसभा के लिए उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) अनु पंत द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को लेकर सभी विधानसभाओं के आरओ को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि नामांकन के दौरान सामाजिक दूरी, मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग करे व प्रत्याशी या उनके साथ आ रहे व्यक्तियों को भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *