देश-विदेश

मूसेवाला मर्डर केस: पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व गोल्ड़ी बराड़ के दो नजदीकी हथियारों सहित गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

मोहाली। सिद्घू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। मोहाली पुलिस ने लारेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के दो गुर्गों को मोहाली से हथियार सहित गिरफ्तार किया है। दोनों को मोहाली पुलिस व एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सांझे आपरेशन दौरान गिरफ्तार किया गया है। दोनों हरियाणा में एक्टिव थे।
गिरफ्तार आरोपितोंं की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव किंगरा थाना डबवाली जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपितों से पुलिस को ़32 कैलीवर पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस व हरियाणा नंबर एक स्कार्पियों गाड़ी बरामद हुई है।
दोनों को स्पेशल सूचना पर दारा स्टूडियो जुझार नगर मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के खिलाफ थाना बलौंगी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (7) व धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित मनप्रीत सिंह मन्ना के संपर्क में भी थेआरोपित गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पंजाब गायक सिद्घू मूसेवाला कत्ल कांड में शामिल आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के संपर्क में थे।
मनप्रीत सिंह मन्ना वही शख्स है जिसने सिद्घू मूसेवाला का कत्ल करने आए हमलावरों को टोयटा गाड़ी मुहैया करवाई थी। दोनों आरोपित मनप्रीत मन्ना के माध्यम से कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे। हालांकि मनप्रीत मन्ना को सिद्घू मूसेवाला कत्ल के आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
हरियाणा के बार्डर एरिया में करते थे हथियारों की तस्करी पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपित गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी व गुरप्रीत सिह उर्फ गोपी दोनों ही कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के इशारे पर काम कर रहे थे। दोनों पंजाब व हरियाणा के साथ लगते बार्डर एरिया में गैर कानूनी हथियारों की तस्करी करते थे।
विदेश बैठे गोल्डी बराड़ के इशारे पर इन हथियारों को पंजाब व उसके आसपास लगते बार्डर एरिया में शार्प शूटरों को सप्लाई करते करते थे। इन दिनों दोनों हरियाणा में काफी सक्रिय थे। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता व सिंगर मूसेवाला (28) की 29 मई की शाम को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी का कहना है कि एंटी गैगस्टर टास्क फोर्स व मोहाली पुलिस का सांझा आपरेशन था। दोनों आरोपितों को उस समय मोहाली से हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया जब वह इन हथियारों की सप्लाई पंजाब के किसी जिले में पहुंचाने के लिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!