कोटद्वार-पौड़ी

पुरानी पेंशन बहाली को संघर्ष करेगा मोर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा ही संघर्ष करता रहा है। मोर्चा का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाल करना है। इस एकमात्र मांग के लिए मोर्चा विभिन्न स्तरों से संघर्ष कर रहा है। संघर्ष को धार देने एवं पुरानी पेंशन बहाली इस मुहिम को और तेज करने के लिए मोर्चा द्वारा विभिन्न संघर्षशील साथियों को जिम्मेदारियां दी गई है। जिससे कि संगठन मजबूत हो सके।
प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीयों एवं कर्मठ साथियों को यह जिम्मेदारियां दी गई है। प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने बताया कि पशुपालन विभाग से अभिषेक नवानी को प्रदेश संयुक्त सचिव, लोक निर्माण विभाग से केदार फर्सवान को जनपद मंत्री देहरादून, लोक निर्माण विभाग से ही अमित मंमगाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष देहरादून, शिक्षा विभाग से अखिलेश कंडवाल को प्रचार सह प्रभारी एवं शिक्षा विभाग से ही धूम सिंह को संयुक्त मंत्री देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि यह सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मोर्चा को मजबूत करेंगे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को अंजाम तक पहुंचाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी मोर्चे को आश्वस्त किया है कि वह कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन बहाली तक जी जान से संघर्ष करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!