200 से अधिक पूर्व सैनिकों व अन्य लोगों ने ली उक्रांद की सदस्यता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उक्रांद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। इस दौरान दो सौ से अधिक पूर्व सैनिकों व अन्य लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही दल से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का भी संकल्प लिया गया।
दल की ओर से ओर घमंडपुर में सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य गठन के लिए संघर्ष किया। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि हमें संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। विशिष्ट अतिथि दल के संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि उक्रांद ने सदैव जन मुद्दों को लेकर संघर्ष किया। महानगर अध्यक्ष जगदीपक रावत ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त, माफिया मुक्त, अपराध मुक्त उत्तराखंड बनाना है। संचालन कर रहे सत्यप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र मौलिक समस्याओं से ग्रस्त है। राज्य सरकार और नगर निगम समस्याओं के समाधान में फेल हो चुका है। इस मौके पर प्रवेश नवानी, महेंद्र सिंह रावत, कर्नल सुनील कोटनाला (रि.), कर्नल सुनील चौहान (रि.), कर्नल कैलाश देवरानी (रि.), कर्नल विनोद नेगी (रि.), गणेश काला, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर महिपाल पुंडीर, वीपी भट्ट, शांति भट्ट, उमेद सिंह भंडारी, भारत मोहन काला, सत्यपाल सिंह नेगी, किरण नौगाईं, भगवती प्रसाद कंडवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *