टिहरी में 2 बच्चों की मां देवर संग फरार

Spread the love

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र की हिंदाव पट्टी के चांदी गांव से देवर-भाभी के रिश्ते को लेकर एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपनी भाभी और उसके दो बच्चों को लेकर घर से चला गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार चांदी गांव निवासी युवक की पत्नी सीता देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति और गांव की एक महिला, जो उसकी भाभी बताई जा रही है, के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही थी। महिला का आरोप है कि दोनों अलग-अलग स्थानों पर साथ घूमते भी थे।सीता देवी के मुताबिक, जब उसने अपने पति की इस कथित हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पति ने उसे दूसरी जगह शादी करने तक की बात कही। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उसके साथ प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब वह उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ चला गया है।
परिजनों के अनुसार युवक कुछ समय से नासिक में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि संबंधित महिला ने करीब तीन महीने पहले उसे गांव वापस बुलाया था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने का आरोप है।सीता देवी ने यह भी दावा किया कि उसे अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसने मामले का विरोध किया। अब आरोप है कि युवक उसी महिला और उसके दो बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया है।
घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस स्तर से होना अभी बाकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि महिला और दोनों बच्चों को लेकर पुलिस में कोई गुमशुदगी या अन्य शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *