मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज मानपुर में अमर देवी और प्यारी देवी निर्धन छात्रवृति प्रतियोगिता में कक्षावार प्रथम आने वाली छात्रा प्राची नेगी, परिधि नेगी, दिव्यांशी बेबनी, तनीषा भदोला, वैश्वनी, श्रुति, तनु, महक रावत, महक कंडवाल, ज़ोया, शिवांशी, सिमरन नेगी, प्रियांशी, मेघा भट्ट और गरिमा रावत को ढाई हज़ार की छात्रवृति प्रदान की गयी। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों को वि़द्यालय के शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि शिव प्रसाद कुकरेती और विशिष्ट अतिथि बृजभूषण सिंह रावत, गोदांबरी देवी और सेवानिवृत्त कैप्टेन सीपी डोबरियाल द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का संचालन संगीता बिष्ट और कमलेश रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *