सांसद अजय भट्ट ने राजीव जायसवाल को बनाया व्यापारी प्रतिनिधि

हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी नेता राजीव जायसवाल को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सोमवार को रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अपनी नई जिम्मेदारी पर बोलते हुए राजीव जायसवाल ने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और उनका हरसंभव समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े मामलों को सांसद अजय भट्ट के मार्गदर्शन में हल किया जाएगा। जीएसटी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो स्लैब होने से कई समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। जायसवाल ने सभी व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने राजीव जायसवाल का स्वागत और अभिनंदन किया। पत्रकार वार्ता में देवभूमि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश ढींगरा, प्रांतीय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज कपूर, प्रांतीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जयसवाल, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *