मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन निबंध प्रतियोगिता में चौबट्टाखाल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Spread the love

जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर में मेधावी छात्रा साक्षी सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता “मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण” में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड एकेश्वर की दो होनहार छात्राओं का चयन हुआ है।


जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी की कक्षा 12 की छात्रा साक्षी पोखरियाल, राजकीय इंटर कॉलेज मैटाकुण्ड की कक्षा 12 की छात्रा दिव्या का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बुधवार को जनता इण्टर कॉलेज, कमलपुर (संगलाकोटी) में एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह रावत द्वारा कक्षा 12 की मेधावी छात्रा साक्षी पोखरियाल को प्रतीक चिह्न एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित मेधावी छात्राओं को आगामी 18 सितम्बर 2026 को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय संवाद एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी एकेश्वर डॉ. गुंजन अमरोही के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छात्रों ने यह सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *