कोटद्वार-पौड़ी

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी मुरली सिंह रावत को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वयोवृद्ध मुरली सिंह रावत को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार की ओर से 102वें वर्ष में प्रवेश करने वाले वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत को सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी पूर्व डीआईजी ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आजाद भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को देशवासी कभी भूल नहीं पाएंगे। मुरली सिंह रावत का जन्म 10 अक्टूबर 1919 को ग्राम खैंडूडी पट्टी मल्ला ढांगू पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। उनके पिता का नाम रखेल सिंह रावत व माता का नाम श्रीमती कुन्ती देवी रावत था। इस मौके पर ले. कर्नल वीवी ध्यानी अध्यक्ष गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग, कैप्टन पीएल खंतवाल, संग्राम सिंह भंडारी, राम कुमार अग्रवाल, रिपुदमर्न ंसह बिष्ट, कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना, कैप्टन श्रीकांत नौगांई, श्रीकृष्ण सिंघानिया, चन्द्रमोहन, श्रीमती माया देवी, श्रीमती गीता रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!