कोटद्वार-पौड़ी

थड़िया, चौपला नृत्य की प्रस्तुति ने मोहा सभी का मन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखंड महापरिषद की क्षेत्रीय शाखा पीजीआई, वृन्दावन योजना, शारदा नगर, आशियाना, एलडीए कानपुर रोड के तत्वावधान में पर्वतीय समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं तहरी भोज का आयोजन कालिन्दी पार्क के निकट ज्ञान सरोवर विद्यालय में सुबेदार मेजर बहादुर सिंह बिष्ट (से.नि.) की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिला कलाकारों द्वारा गढ़वाली थड़िया, चौपला नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोहा।
मुख्य अतिथि समाज सेवी भवान सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। बलवंत वाण्गी के निर्देशन में श्वेता यादव, रीमा वाण्गी, पूजा कोठियाल, शालिनी यादव, नीरज सिंह, संदीप सिंह, गौरव बिष्ट, गौरव शर्मा ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। क्षेत्रीय महिला कलाकारों द्वारा गढ़वाली थड़िया, चौपला नृत्य ब्याली संया रै कै बसा रैली प्रस्तुत किया गया। जिसमेें कलाकार श्रीमती हेमंती मेहता, श्रीमती बिंदिया मेहता, श्रीमती केसरी बिष्ट, श्रीमती पुष्पा सावंत, श्रीमती मालती रावत, श्रीमती विमला बिष्ट, श्रीमती रजनी राणा, श्रीमती नीलम जुयाल, श्रीमती प्रेमा बिष्ट, श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्रीमती बिना नेगी, श्रीमती गंगा रावत ने भाग लिया। नीलमथा देवभूमि जनसरोकार सांस्कृतिक मंच के महिला कलाकारों द्वारा बलवंत वाणगी एवं महेंद्र सिंह राणा के निर्देशन में बहुत ही सुंदर थडिया गीत बार ऐनी बग्वाल माधव सिंह का बहुत ही सुंदर मंचन किया। पिंकी नौटियाल के निर्देशन में एक गढ़वाली आंचरी लोक नृत्य गीतों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महामंत्री हरीश चन्द्र पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, बहादुर सिंह बिष्ट, आरपी जुयाल, अशोक असवाल, महेन्द्र सिंह राणा, प्रेम सिंह बिष्ट, महापरिषद के मुख्य संरक्षक दीवान सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह गैलाकोटी, पूरन सिंह जीना, भरत बिष्ट, श्रीमती पुष्पा वैष्णव, श्रीमती हृतिमा पंत, श्रीमती लक्ष्मी पयाल, केसर सिंह बिष्ट, जगदीश बुटोला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!