जयन्त प्रतियोगिता
कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को धुमाकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। बुधवार को पुलिस ने उसे धुमाकोट क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती दो अक्टूबर को धुमाकोट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि धुमाकोट के चामसैण निवासी सूरज ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। धुमाकोट पुलिस के अनुसार, बुधवार को आरोपी सूरज को धुमाकोट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।