यूकेडी की संविधान संशोधन समिति गठित, डॉ. शक्तिशैल कपरवाण बनें अध्यक्ष

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन को मजबूत बनाने और दल के संविधान में व्यापक बदलाव की दिशा में कदम उठाया है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद कुकरेती ने संविधान संशोधन समिति का गठन करते हुए दल के संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने भी तत्काल प्रभाव से 14 सदस्यों की समिति का मनोनयन कर दिया है।


डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में दल के संविधान में आमूलचूल संशोधन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसका उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने कहा कि समिति में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जिन्हें कानूनी, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों का विशेष अनुभव है। समिति के सदस्य संविधान में आवश्यक संशोधनों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। संविधान संशोधन समिति में गीता बिष्ट (देहरादून), रविंद्र वशिष्ट (हरिद्वार), सलीम अहमद (पिथौरागढ़), दिनेश भट्ट (हल्द्वानी), देवेंद्र चमोली (रुद्रप्रयाग), राजेश बिंजोला, दिनेश नेगी (दिल्ली), गोविंद सिंह (काशीपुर), राकेश चौहान (रामनगर), देवचंद्र उत्तराखंडी (देहरादून), अनिल थपलियाल (रुद्रप्रयाग), शिव सिंह रावत (अल्मोड़ा), इंजीनियर महेंद्र सिंह (ऋषिकेश) और वाचस्पति भट्ट सलाणी को सदस्य मनोनीत किया गया है। दल के इस कदम को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और वर्तमान जरूरतों के अनुरूप संविधान में बदलाव की पहल के रूप में देखा जा रहा है। समिति से अपेक्षा है कि वह विभिन्न पहलुओं पर विचार कर संविधान संशोधन के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *