नचिकेता ताल के पर्यटन विकास को मिलेगी नई पहचान

Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद की प्राकृतिक एवं पौराणिक धरोहर नचिकेता ताल को ईको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में ताल के संरक्षण, पर्यटकों की सुरक्षा और आसपास के कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत झील की परिधि में फुटपाथ और मजबूत रेलिंग का निर्माण कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर चौरंगीखाल से तीन किलोमीटर पैदल मार्ग पर स्थित नचिकेताताल समुद्र तल से लगभग 2453 मीटर की ऊंचाई पर घने वन क्षेत्र के बीच बसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *