उत्तराखंड

नगर पालिका परिषद ने निकाली तिरंगा महारैली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। महुआखेड़ागंज नगर पालिका परिषद ने आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष पर हर घर तिरंगा अभियान में विशाल तिरंगा महारैली का आयोजन किया। महारैली का शुभारंभ महुआखेड़ागंज चौराहा से राष्ट्रगान गाकर शुरू किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए महारैली में उपस्थित नागरिकों व विद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए ठंडा पानी, शरबत और नाश्ते की व्यवस्था भी रखी गई। महारैली में लगभग 600 स्कूली छात्र-छात्राओं व 400 आम जनमानस ने भागीदारी ली। रैली में सुरक्षा इंतजाम अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर विजय सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया। हाट बाजार महुआखेड़ागंज में राष्ट्रगान गाकर महारैली का समापन किया गया। महारैली में यशवीर सिंह राठी, हाजी अब्दुल हसन, राजेश कुमार, हाफिजुर्रहमान अंसारी, पीयूष अग्रवाल, मोहम्मद रिजवान, श्याम सिंह, शिवनाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!