उत्तराखंड

तिरंगा यात्रा में उमड़ा सितारगंज का जनसमुदाय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। सितारगंज में तिरंगा यात्रा में हजारों लोग तिरंगा झंडा हाथ में लिए भारत माता की जय नारों के साथ पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की अगुवाई में यात्रा मंडी परिसर से शुरू हुई। यात्रा में पूर्व सैनिक, अफसर, सरकारी कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के लोग और सितारगंज क्षेत्र के सभी निजी व सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भागीदारी। शहर व ग्रामीण अंचल के लोग तिरंगा हाथ में लियए देशभक्ति गीतों का उद्घोष करते बैंड ध्वनि में यात्रा में चल रहे थे। किच्छा मार्ग, नकुलिया रोड, खटीमा रोड होते हुए यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची। यात्रा में 750 मीटर का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग में लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की। कैबिनेट मंत्री ने नगर के मुख्य चौक पर पूर्व सैनिकों को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर उत्साह देखते बनता है। लोग स्वतरू तिरंगा लेकर घरों से निकलकर अनुशासित ढंग से सड़कों पर निकलकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस व प्रशासनिक महकमा अलर्ट रहा। यहां कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर शंकर दुबे, शिव कुमार मित्तल, कमल जिंदल, ब्लक प्रमुख कमलजीत कौर, मण्डी चेयरमैन अमरजीत कटवाल, उपकार सिंह बल, शिव कुमार मित्तल, पलविंदर सिंह औलख, सुखदेव सिंह, खतीब अहमद, इकबाल सिंह लाडी, गुरजीत सिंह, लक्खा सिंह, विजय सलूजा, सुरेश जैन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!