उत्तराखंड

नगर पंचायत के कूड़ेदान देंके इधर उधर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर।नगर पंचायत द्वारा लगाए गए कूड़ेदानों को अराजक तत्वों द्वारा इधर-उधर देंका जा रहा हैं। नगर का कूड़ा कूड़ेदान में नहीं जाने से कूड़ा इधर-उधर फैल रहा है। इस कारण आवारा जानवरों व बंदरों का आतंक बढ़ गया है। लोगों ने नगर पंचायत से कूड़ेदानों को दोबारा चयनित स्थानों पर लगाने की मांग की है। नगर साफ रहे इसके लिए विभिन्न मदों कूड़ेदान लगाए गए, लेकिन इन दिनों इन कूड़ेदानों को उखाड़कर एक स्थान पर देंका गया है। इससे नगर क्षेत्र में गंद्गी का साम्राज्य बढ़ गया है। जहां पर कूड़ेदान नहीं हैं लोग वहीं पर कूड़ा देंक रहे हैं। कूड़े के समय पर नहीं उठने से कूड़ा सड़ने लगा है। गर्मी बढ़ते ही यहां रखा कूड़ा बदबू मार रहा है। लोगों का आना-जाना मुहाल हो रहा है। लोग नाक पर रुमाल रखकर जाने को मजबूर हैं। इन कूड़ेदानों की नगर पंचायत भी सुध नहीं ले रही है। कबाड़ी की नजर पड़ने पर यह कभी भी यहां से पार हो जाएंगे। स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों ने नगर पंचायत से कूड़ेदानों को चयनित स्थान पर लगाने की मांग की, तांकि लोगों को गंद्गी के साम्राज्य से बचा जा सके। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी है। इधर, नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। जल्द कूड़ेदानों को उचित स्थान पर लगाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!