Uncategorized

नंदा देवी महोत्सव 11 सितंबर से शुरू होगा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था और नगर में होने वाले प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव की आयोजक संस्था राम सेवक सभा ने सितंबर माह में प्रस्तावित नंदा देवी महोत्सव को लेकर बैठक कर महोत्सव की रूपरेखा तय की है। पुरोहितों द्वारा पंचांग से निर्धारित तिथि के क्रम में आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक नंदा देवी महोत्सव किया जाना निश्चित हुआ। इसमें मुख्य रूप से महोत्सव के स्वरूप पर चर्चा हुई। राम सेवक सभा भवन में हुई बैठक में तय किया गया कि महोत्सव कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए किया जाएगा। बीते वर्षों की भांति जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन और मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट संस्था का सहयोग लिया जाएगा। 11 सितंबर को पंचमी के दिन नंदा देवी महोत्सव का शुभारंभ होगा। उसी रोज कदली दल को रवाना किया जाएगा। 12 को कदली नगर भ्रमण कराया जाएगा। 13 को मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। 14 को महाअष्टमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा और अष्टमी पूजन होगा। 15 को नवमी पूजन, 16 को दशमी के कार्यक्रम और 17 को मूर्ति विसर्जन होगा। यहां मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, गिरीश जोशी, घनश्याम लाल साह, अशोक साह, देवेंद्र लाल साह, डॉ. ललित तिवारी, नवीन चंद्र साह, मुकेश जोशी, डॉ. मोहित सनवाल, भीम सिंह कार्की, दीपक गुरुरानी, राजेंद्र साह, हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!