नंदानगर में पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया

Spread the love

नंदानगर (चमोली)। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की टीम ने लांखी और नारंगी क्षेत्र के ब्रॉयलर पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया। लांखी में राकेश बिष्ट के फार्म पर 750 और नारंगी में महावीर सिंह के फार्म पर 1200 ब्रॉयलर चूजे मिले। दोनों फार्मों में रख-रखाव एवं प्रबंधन संतोषजनक मिला।
संचालकों ने बताया कि चूजे टिहरी के छाम स्थित पोल्ट्री फार्म से लाए गए हैं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद राजकीय पशु चिकित्सालय नंदानगर में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश चौहान ने बताया कि लंपी रोग की रोकथाम के लिए शिविर लगाकर पशुओं के नमूने जांच को श्रीनगर भेजे जा रहे हैं। पशुपालकों को स्वच्छता और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *