कोटद्वार-पौड़ी

नैनीडांडा में कांग्रेस ने सरकार की नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में अत्याधिक बढ़ोत्तरी होने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों किसान बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है, लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार किसानों के आंदोलन को नजर अंदाज कर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार रोजगार देने में पूरी तरह से असफल रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंश की बात करने वाले प्रदेश सरकार वर्तमान में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों के भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार को सत्ता में लाना जरूरी है, ताकि प्रदेश में विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जा सके। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत, दिनेश, वीरेन्द्र सिंह नेगी, गिरधर सिंह, चंद्र सिंह, भीम सिंह, प्रदीप गुसांई, पृथ्वी पर्णवाल, गोपाल रावत, वीर सिंह रावत, आंनद सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!