नैनीताल में छाया रहा कोहरा
नैनीताल। नगर में मंगलवार को अधिकांश वक्त कोहरा ही छाया रहा वहीं बारिश नहीं होने से लोगों को राहत मिली। नगर में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिन में मौसम साफ होने लगा, लेकिन दोपहर बाद फिर पहाड़ियों से उठा कोहरा नगर में प्रवेश कर गया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 घंटे के भीतर 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 21 तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है। झील का जलस्तर 10 फीट 4 इंच पहुंच गया है। झील से आधे इंच पानी की निकासी जारी है।