डीएम से लगाई गुमशुदा बेटे को ढूंढने की गुहार

चम्पावत। नंदोला के ग्रामीण तेज सिंह बर्सवाल ने डीएम से गुमशुदा बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। कहना है कि उनका पुत्र राम सिंह बर्सवाल बीते 15 साल से गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा था। एक माह पूर्व उनकी राम सिंह से फोन पर बात हुई थी। फोन पर उसने बताया कि वह ठीक है, लेकिन इसके बाद से राम सिंह के साथ बात नहीं हो पाई है। पूछताछ करने पर कंपनी कर्मचारियों और मकान मालिक ने बताया कि राम सिंह एक माह से नहीं आया है। इससे उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। उन्होंने डीएम से जल्द बेटे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *