नशे के खिलाफ की बैठक आयोजित

Spread the love

डॉक्टरों-पुलिस की पाठशाला में नशा करने वालों ने किया चिंतन
रुद्रपुर। नशे के खिलाफ पुलिस ने कोतवाली में बैठक आयोजित की। इसमें डॉक्टर ने नशे की गिरफ्त में आए लोगों को इसके दुष्प्रचार, बचाव की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें प्रकृति के करीब आने की सलाह दी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश कुमार आर्य, कोतवाल सलाहउद्दीन खान, एसएसआई सुधाकर जोशी, जितेंद्र कुमार ने नशे की गिरफ्त में आए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा नशे की प्रवृत्ति के कारण शारीरिक, आर्थिक, मानसिक, सामाजिक व व्यापारिक क्षति पहुंचती है। इसके लिए उन्हें चिंतन करने की जरूरत है। नशे की तलब को मात देनी है। शुरुआत में नशे की मात्रा को कम करना होगा। इसके बाद इच्छाशक्ति को बढ़ाते हुये धीरे-धीरे नशे को त्याग दे। कहा कुछ लोग नशे के पदार्थों की तलब में अपराधी की दुनिया में कदम रख देते हैं। नशा छोड़ने के लिये उन्हें मन में विचार करना होगा। कोतवाल सलाहउद्दीन खान ने कहा नशे की लत के कारण लोग जरायम की दुनिया में कदम रख देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *