उत्तराखंड

लमगौंडी में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। लमगौंडी में मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति केन्द्र में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बुनकर समिति की महिलाओं के साथ सप्ताह की शुरुआत की। भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा के आह्वान पर 4 से 14 अगस्त तक राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति के चौयरमैन डा़ हरिष्ण बगवाडी को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आगामी सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला मुख्यालयों में रैलियों के माध्यम से आम जनमानस को हथकरघा के प्रति जागरूक किया जायेगा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह मनाया जा रहा है तथा राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह के तहत हथकरघा के क्षेत्र में उत्ष्ट कार्य करने वाले महिलाओं और पुरुषों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण सम्मान से सम्मानित प्रभा देवी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विपिन सेमवाल,भगत कोटवाल, विनोद देवशाली, कुवरी बर्त्वाल,किरन शुक्ला, सुबोध बगवाड़ी , संजय सेमवाल, पूर्व प्रधान दीपा जुगराण, ममता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी, अनीता देवी, सुलेखा देवी, दुलारी देवी, भुवनेश्वरी देवी, शान्ता देवी व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!