दो घंटे बाधित रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विगत 13 व 14 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली के सामने बुधवार को जल संस्थान द्वारा कोटद्वार की मुख्य पेयजल लाईन को ठीक करने के दौरान लगभग दो घंटे तक मार्ग पर यातायात ठप रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
बुधवार को जल संस्थान द्वारा कोटद्वार-दुगड्डा के बीच कोटद्वार की मुख्य पेयजल लाईन को ठीक कराने का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान सिद्धबली के समीप पेयजल लाईन की मरम्मत के दौरान दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। जिस कारण मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी लाईनें लग गई। यातायात बाधित होने से यात्रियोंं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि पेयजल लाईन की मरम्मत कार्य रात के समय किया जाना चाहिए। दिन में मरम्मत कार्य होने से यातायात बाधित होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *