राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने प्रशासन को सौंपी कोविड रोकथाम सामग्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा उत्तराखंड में कोविड-19 विकट महामारी की विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रदेशव्यापी सेवा कार्यक्रम 31 मई 2021 तक चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में शुक्रवार को मोर्चा कोटद्वार के संरक्षक नरेश सिंह और इकाई अध्यक्ष डॉ. योगेश रूवाली उपजिलाधिकारी कोटद्वार को कोविड रोकथाम सामग्री उपलब्ध करवाई। साथ ही समस्त ड्यूटी कर रहे शिक्षक, पुलिस कर्मियों, फ्रंटलाइन कार्मिकों को जूस व फल उपलब्ध करवाए गए।
मोर्चा के संरक्षक सरदार नरेश सिंह ने कहा कि इस विपत्ति के समय में मोर्चा अपनी सक्षमता को देखते हुए सेवा को करती रहेगी। कोटद्वार इकाई अध्यक्ष डॉ. योगेश रूवाली ने कहा कि मोर्चा की भले ही सरकार के लिए जो भी रणनीति रहे किंतु संकट की घड़ी में वो हमेशा मानवता के मूल्यों को बनाये रखेगी। महासचिव सोहन सिंह ने कहा कि इकाई कोटद्वार की एनओपीआरयूएफ टीम संकट की घड़ी में भी सक्रियता को बनाये रखने के लिए दृढ ़संकल्पित है। इस मौके पर कुमाऊं मंडल संरक्षक श्री घिल्डियाल, कोटद्वार सचिव पुष्कर सुपचीयल, राकेश नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *