राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी ने यमुनोत्री विधानसभा से उतारा अपना प्रत्याशी

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी ने यमुनोत्री विधानसभा से विशाल सिंह बिष्ट को अपना विधायक प्रत्याशी घोषित किया है। राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं ने बुधवार को बड़कोट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा है कि उनकी पार्टी इस बार केवल दो सीट पर ही अपना प्रत्याशी उतार रही है। जिसमें से देहरादून राजपुर विधानसभा और यमुनोत्री विधानसभा सभा से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कहा है कि कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गठबंधन की बात चल रही है। सहमति बनने पर साथ मिल कर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का संकल्प है कि प्रदेश में सख्त भू कानून लागू किया जाय, गैर उत्तराखंडियों का जमीन खरीद पर प्रतिबंध लगे। उत्तराखंड में स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जाए। इस मौके पर नवनीत गुसाईं केंद्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी, बालेश बवानिया, सरदार सुरजीत सिंह, विशाल सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *