उत्तराखंड

व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष पद पर नवीन वर्मा उम्मीदवार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को कुमाऊं के निवर्तमान पदाधिकारियों की रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक हुई। इसमें सभी जिलों के पदाधिकारियों ने निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा को कुमाऊं से प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है। सभी ने वर्मा को एक मत होकर समर्थन दिया है। संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिपिन गुप्ता और हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा की ओर से नवीन वर्मा को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इधर, मंडल के सभी पदाधिकारियों की ओर से समर्थन देने पर नवीन वर्मा ने आभार जताया। उन्होंने हमेशा व्यापारी हितों के संघर्ष करने की बात कही। इस मौके पर हर्ष वर्द्धन पांडे, राज कुमार, प्रकाश चंद्र तिवारी, बलवंत सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, सत्यभान गर्ग, पवन जोशी, त्रिलोचन जोशी, कुसुम द्गिारी, सौरभ भट्ट बाबू लाल गुप्ता, ओम प्रकाश अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!