कोटद्वार-पौड़ी

कानून की जानकारी होनी जरूरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीआरसी एकेश्वर में विधिक सेवा प्राधिकरण और सामाजिक संस्था दगड्या ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को बताया कि कानून की जानकारी न होने के कारण लोग भटकते है। इसलिये उन्हें कानून की जानकारी जरूर होनी चाहिए। कानून की जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। जिससे उनका उत्पीड़न होता है।
शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को विधि की मूलभूत जानकारियां दी गई। इस मौके पर दगड्या ग्रुप द्वारा नाटकों का मंचन कर समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार किया गया। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों और स्थापना के बारे में लोगों को जानकारियां दी गईं। शिविर में प्राधिकरण की ओर से वक्ताओं ने एकेश्वर ब्लॉक के जीआईसी, जीजीआईसी, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रों को कानून से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही रंगमंच की बारीकियों से भी अवगत कराया। इस मौके पर खंड बीईओ एकेश्वर बुशरा, प्रधानाचार्य राजकुमार राय, कमलेश पसबोला, आशीष नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!