भुलाया नहीं जा सकता नेहरू का योगदान

Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को किया याद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पं. जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए प. जवाहरलाल नेहरु ने देश को बेहतर मार्ग पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने गरीब व असहाय परिवार के बच्चों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई। बच्चों के प्रति उनका विशेष लगाव रहता था। उन्होंने विश्व पटल पर अपने राजनीतिक प्रभाव का लोहा मनाया था। प. जवाहरलाल नेहरु ने डिस्कवरी आफ इंडिया, मेरी कहानी सहित कई पुस्तकों की रचना की। उनकी पुस्तकें आज भी समाज को प्रेरित कर रही हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रों के साथ ही पढ़ाई व खेल प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रंजना रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, धर्मपाल सिंह, महावीर सिंह नेगी, विमल बिष्ट, क्रांति कपरवाण, दिनेश रावत, सुधा असवाल, नरेंद्र चौहान, श्रीधर प्रसाद, केशर सिंह चौहान, विनोद नेगी, जया देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *