कोटद्वार-पौड़ी

पश्चिमी नयार नदी में डूबने से नेपाली युवक की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के अंतर्गत पश्चिमी नयार नदी में एक नेपाली युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान युवक पैर फिसलने से नदी में डूृब गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। राजस्व पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है।
सतपुली के अंतर्गत पश्चिमी नयार नदी में नहाने गए नेपाली युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब देखा की युवक नदी में नहाने गया था और काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकला तो उन्हें संदेह हुआ। जिसके बाद उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक को घटना की जानकारी दी। साथ ही युवक को नदी से बाहर निकाल लिया। पौड़ी तहसील के नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री ने बताया कि सूचना मिलने पर राजस्व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बताया कि स्थानीय लोगों के साथ ही गोताखोरों ने मृतक का शव बाहर निकाला। साथ ही घटना की जानकारी उसके परिजनों तक पहुंचाई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार के साथ यहां रहकर मजदूरी किया करता था। मृतक की पहचान 18 वर्षीय रविंद्र बूढा पुत्र प्रेम बूढा के रूप में हुई है। जो कि सतपुली तहसील के पाखरी गांव में रहता था। राजस्व प्रशासन द्वारा मृतक के पंचायतनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!