लायंस क्लब नैनीताल गोल्ड की नई कार्यकारिणी का गठन

Spread the love

ज्योति खन्ना अध्यक्ष और रेखा त्रिवेदी सचिव बनीं
नैनीताल। लायंस क्लब नैनीताल गोल्ड की बैठक में सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ज्योति खन्ना को अध्यक्ष एवं रेखा त्रिवेदी को सचिव चुना गया। इस दौरान क्लब की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों के साथ ही आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। गुरुवार को नैनीताल में संपन्न हुए चुनावों में नीलू एल्हेंस को उपाध्यक्ष, मोनिका साह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष ज्योति खन्ना ने कहा कि क्लब की ओर से पूर्व से ही सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष क्लब को कैंसर के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने आगे भी सामाज हित में कार्य किए जाने का आश्वासन दिया। क्लब की सचिव रेखा त्रिवेदी ने समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में नए कार्यों के लिए खाका तैयार कर जल्द ही एक बैठक बुलाए जाने की बात कही। कहा कि क्लब ने जिस तरह पूर्व अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में कैंसर की रोकथाम को लेकर पिंक मैराथन समेत अन्य कार्य किए। उसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी क्लब आगे बेहतर कार्य करेगा। इस मौके पर आशा शर्मा, ईसा साह, मंजू कंसल, मीनू शर्मा, गीता साह, वर्षांजलि श्रीवास्तव, शशि मित्तल, अनुपमा साह, शोभा गुप्ता आदि महिलाएं रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *