नई टिहरी। दो सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर एनएचएम कर्मचारी टिहरी विधायक धन सिंह नेगी के आवास पर पहुंचे। एनएचएम कर्मियों ने विधायक से दोनों मांगों पर सरकार से बातचीत करने के साथ मांगों के निराकरण की मांग की। उन्होंने विधायक आवास से मुख्य बाजार होते हुये सीएमओ दफ्तर परिसर धरना स्थल तक रैली भी निकाली। बुधवार सुबह करीब 11 बजे दो सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर एनएचएम कर्मचारी टिहरी विधायक के आवास नई टिहरी स्थित गंगा व्यू आपर्टमेंट पर पहुंचे। कर्मचारियों ने विधायक से वार्ता कर सरकार से उनकी मांगों का जल्द निराकरण करने की मांग की। एनएचएम कर्मचारी ड़ अनुभव कुड़ियाल ने बताया कि इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से फोन कर संपर्क करने की कोशिश की लेनिक उनक फोन स्वीच अफ मिला। बताया विधायक ने इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक से वार्ता करने की बात भी कही। कर्मचारियों ने विधायक आवास से नई टिहरी मुख्य बाजार होते हुये धरना स्थल सीएमओ दफ्तर परिसर तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की भी। कहा जल्द मांगों का निराकरण नहीं होता है, तो वह उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। रैली में संगठन जिलाध्यक्ष आदित्य पोखरियाल, महामंत्री दमयंती डबराल, अर्चना रमोला, नीमा चौहान, नीलम रावत, सुरेंद्र थलवाल, ओम रमोला, अनिल बिजल्वाण, सीता पुंडीर, ममता सजवाण, गीता तोपवाल, सीमए, प्रियंका, रश्मी पोखरियाल,धीरेंद्र रौतेला, जयवीर पंवार, मानवेंद्र सिंह, शीशपाल भंडारी, मधु डोभाल सहित कई लोग मौजूद थे।