द्वारीखाल के एनएचएम कार्यक्रम सीएचसी चैलूसैंण से होंगे संचालित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल विकासखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित समस्त ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट्स (बीपीएमयू) अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण से संचालित होंगी। अब तक विकासखंड की समस्त योजनाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-टू डाडामंडी से चल रही थी। ब्लॉक चिकित्साधिकारी भी सीएचसी चैलूसैंण में ही बैठेंगे। सीएमओ डॉ. एसएम शुक्ला ने उक्त आदेश जारी किए जाने की पुष्टि की है। बताया कि चैलूसैंण सीएसची से विकासखंड के सभी गांवों के लोग सुगमता से आवाजाही कर सकेंगे।
द्वारीखाल के ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ. अरिहंत सैनी ने बताया कि एनएचएम के तहत विकासखंड स्तर पर जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई), जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (जेएसएसके), राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), आशा कार्यकर्ता योजना और नि:शुल्क दवा/जांच सेवाएं संचालित होती हैं। इसमें विकासखंड स्तर पर सीएचओ समेत सभी स्टॉफ अब सीएचसी चैलूसैंण में ही बैठेगा। सीएमओ पौड़ी के निर्देश पर एनएचएम के समस्त स्टाफ को चैलूसैंण सीएचसी में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाकर योजनाओं का काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *