उत्तराखंड

दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ पर मुकदमा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। रविवार को थाना कुंडा के ग्राम बसई इस्लामनगर निवासी गुलफशा ने पुलिस को तहरीर दी। कहा उसका विवाह 24 फरवरी 2018 को यूपी के ग्राम बिजारखाता स्वार जिला रामपुर निवासी मुरशद से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति मुरशद, ससुर मो़अहमद, सास रहीसी, जेठ सलीम व गुलफाम, जेठानी रेशमा, ननद नफीसा, नंदोई नन्हे, तहेरे जेठ इरफान ने कम दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए। पांच लाख की नकदी और कार की मांग करने लगे। आरोपी उसे रोटी और कपड़े से भी तंग करने लगे। इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी होने पर आरोपी फिर से परेशान करने लगे। पांच महीने पहले आरोपियों ने दहेज की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट कर बच्ची के साथ उसे घर निकाल दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ससुर समेत समेत छह पर दर्ज कराया केस
काशीपुर। पुलिस ने विवाहिता से मारपीट के मामले में ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मिस्सरवाला निवासी मरजीना ने पुलिस को तहरीर दी। कहा उसकी शादी मुरादाबाद के मोहल्ला बरबलान निवासी जुल्फकार उर्फ लाला से आठ साल पहले हुई थी। आरोप है दहेज के लिए ससुर इंतजार अली, सास कमर जहां, देवर इकरार अली, फहीम, ननद गुल्सिता और सुहाना आए दिन गाली गलौज और मारपीट करते हैं। कई बार पति ने भी इनके साथ मिलकर मारपीट की। इसी बीच उसके पति की मौत हो गई। आरोप है ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!