Uncategorized

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रीतम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर सीडीओ से कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि उन्होंने सीडीओ को विधायक निधि से जीवनरक्षक उपकरण भेजने के लिए कहा था, लेकिन उनके निर्देशों का पालन नहीं किया। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सीडीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि चकराता विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार काफी कम है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं को जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जबकि वह पहले ही विधायक निधि से धनराशि दे चुके हैं। कहा कि जीवनरक्षक उपकरणों को उपलब्ध कराने में देरी नहीं करने के लिए कहा जा चुका था। इसके बाद भी रवैया ठीक नहीं है। चेतावनी दी कि अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य नहीं करेंगे तो वह धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार, राजेंद्र शाह, अजय सिंह, लाल चंद शर्मा, महेश जोशी, सूरत सिंह नेगी, राकेश नेगी, नवीन पयाल, कमर खान, विकास नेगी, सुलेमान, उदयवीर पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!