विवेक अध्यक्ष व आंनद मंत्री मनोनीत

Spread the love

बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के लिए कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। विकास भवन में रविवार को ब्लक कार्यकारिणी गठित की गई। जिसके लिए विवेक पांडे को अध्यक्ष और आनंद सिंह चौहान को मंत्री बनाया गया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी ने की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर जंग तेज करने का समय आ गया है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसके लिए एकजुट होंगे। इस दौरान विकास खंड कार्यकारिणी के लिए हरीश सिंह कोरंगा को कोषाध्यक्ष, मुन्नी कठायत, गीता पाठक को उपाध्यक्ष, हेमंत बोरा को संयुक्त मंत्री, अल्का टम्टा को आइटी सेल प्रभारी बनाया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 16 अप्रैल को जिला स्तर पर संवैधानिक मार्च का प्रयास किया जाएगा। ओपीएस की लड़ाई को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाया जाएगा। नई पेंशन में कर्मचारी का हित सुरक्षित नहीं है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश टाकुली, लक्ष्मण कोरंगा, प्रकाश कालाकोटी, प्रयाग दत्त चौबे, हंसी ऐठानी, मंजू बिष्ट, शेखर कालाकोटी, संजय कुमार टम्टा, मंजुल सिंह राणा, दिनेश चंद्र लोहनी, मुकुल भाकुनी, केदार कोरंगा, भगवत जोशी, माधवी रौतेला आदि उपस्थित थे। संचालन कमलेश कुमार पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *