कोटद्वार-पौड़ी

अब दूर से ही पहचाने जायेगें कोटद्वार नगर निगम के सफाई कर्मचारी, मिलेगी रेडियम जैकेट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम के सफाई कर्मचारी अब रेडियम जैकेट में नजर आयेगें। निगम की ओर से सफाई कर्मियों के लिए रेडियम जैकेट मंगवाई गई है। जल्द ही कर्मियों को जैकेट वितरित की जायेगी। अभी तक निगम के सफाई कर्मचारियों की पहचान नहीं हो पाती थी, लेकिन जैकेट मिलने के लिए कर्मचारियों को दूर से ही पहचाना जा सकता है।
करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले कोटद्वार क्षेत्र को 2017 में उत्तराखंड शासन ने नगर निगम का दर्जा दे दिया था। नगर निगम में ग्राम पंचायतों को शामिल कर 40 वार्ड बनाये गये। नगर पालिका में पहले 11 वार्ड हुआ करते थे। नगर निगम गठन के बाद वार्डों की संख्या बढ़कर चालीस हो गई। नगर निगम बनने के बाद सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई। वर्तमान में नगर निगम के पास करीब 270 हवलदार और पर्यावरण मित्र है। इन कर्मियों पर ही नगर निगम के 40 वार्डों की सफाई का जिम्मा है। कोरोना काल में भी सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात सफाई में लगे हुए है, लेकिन अभी तक इन कर्मियों के लिए कोई विशेष डे्रस कोड न होने से उनकी पहचान नहीं हो पाती है। कोविड कफ्र्यू के दौरान डयूटी पर आते-जाते समय पुलिस भी निगम के सफाई कर्मचारियों से पूछताछ करती है, लेकिन अब निगम के सफाई कर्मचारियों को इससे छुटकारा मिल जायेगा। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को रेडियम जैकेट देने की योजना बनाई है। निगम का रेडियम जैकेट देने का उद्देश्य दूर से ही कर्मचारियों की पहचान करना है।
नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि वर्तमान में निगम में करीब 270 हवलदार और सफाई कर्मचारी है। इन कर्मचारियों के लिए लगभग 400 सेफ्टी जैकेट मंगाई गई है। जो रेडियम से युक्त है। जैकेट पर नगर निगम कण्वनगरी कोटद्वार लिखवाया गया है। ताकि दूर से ही निगम के सफाई कर्मचारियों को लोग पहचान सके। जल्द ही सफाई कर्मचारियों और हवलदारों को जैकेट वितरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस जैकेट के पहनने से क्षेत्र के लोग आसानी से समझ जाएंगे कि यह निगम के सफाई कर्मी हैं। कहीं भी सफाई से संबंधित कोई समस्या हो तो वह इन्हें बुलवाकर सफाई करवा सकते हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे है। सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा करना निगम का कत्र्तव्य है। सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 200 पीपीई किट मंगवाई गई है। जो आवश्यकता पड़ने पर सफाई कर्मचारियों को दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!