एनएस राजा ने संभाला रेजिमेंट कर्नल का पदभार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार: लेफ्टिनेंट जनरल सवनीर्त ंसह की ओर से गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट का पद भार लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को सौंपा गया है। लेफ्टिनेंट जनरल सवनीत 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे।
रविवार को लेफ्टिनेंट जनरल सवनीत सिंह ने गढ़वाल राइफल्स और गढ़वाल स्काउट्स के कर्नल का पदभार सौंपने से पहले युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने उन्हें गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट केंद्र के नायक भवानी दत्त जोशी, अशोक चक्र, परेड ग्राउंड में शानदार गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लेफ्टिनेंट जनरल सवनीत सिंह गढ़वाल राइफल्स में सबसे वरिष्ठ सेवारत अधिकारी हैं। वह तीस अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *