पिथौरागढ़। राजस्थान में एक छात्रा के साथ हुए यौन शोषण मामले को लेकर एनएसयूआई में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकट का झांसा देकर अभाविप नेता का छात्रा के साथ दुराचार करना निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से शोषण करने वाले अभाविप नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
सोमवार को नगर के एलएसएम महाविद्यालय में एनएसयूआई जिलाध्यक्षाषभ कल्पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रनेता दीपक पवार ने कहा कि अभाविप नेता का अपने पद का दुरुप्रयोग कर एक छात्रा के साथ दुराचार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना ने देश के सभी छात्रनेता और छात्र-छात्राओं को शर्मशार किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर आरोपी अभाविप नेता के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान विपिन कापड़ी, बबी बिष्ट, सौरव लोहिया, धीरज बैरी, सौरव राज, नितिन, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।