नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को जागरुक

चम्पावत। कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर लोहाघाट में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को जागरुक किया। इस दौरान लोगों से कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर संकल्प भी दिलाया। शनिवार को तहसील परिसर पर एसडीएम आरसी गौतम के दिशा निर्देशन में कुमाऊं सुर सागर कला समिति नर सिंह डांडा के जीवन बैड़ियाल के नेतृत्व कलाकारों ने कोरोना माहामारी से बचने के लिए नृत्य और गायन के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए संदेश दिया। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि मीना बाजार, हथरंगिया, स्टेशन बाजार, खेतीखान बाजार, पुलहिंडोला, मडलक आदि स्कूलों में नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल बीईओ हरेन्द्र साह ने बताया कि विकास खंड लोहाघाट के सभी स्कूलों में कोरोना से जागरुकता के लिए अभियान चलाया गया है। इस मौके पर जगदीश कुमार, पप्पू, किरण प्रकाश, गीता, रीता, प्रकाश कुमार,ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *