कोटद्वार-पौड़ी

यात्री शेड पर कब्जा, खुले आसमान नीचे वाहनों का इंतजार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार पुलिस चौकी के समीप यात्री शेट पर रेहड़ी-ठेली वालों ने किया कब्जा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में मुसाफिर सर्द असमान के नीचे बस का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। बाजार पुलिस चौकी के समीप यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए यात्री शेड पर भी रेहड़ी-ठेली वालों ने कब्जा कर लिया है। ऐसे में लगातार बढ़ रहा कोहरा व शीतलहर यात्रियों को परेशान कर रहा है। बावजूद इसके सरकारी सिस्टम यात्रियों की सुविधा को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
कोटद्वार से हर रोज सैकड़ों यात्री पहाड़ व मैदान के लिए यात्रा करते हैं। दिल्ली से दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र को जाने वाले अधिकांश प्रवासी कई बार रात की बस से सुबह तीन बजे कोटद्वार स्टेशन में पहुंच जाते हैं। लेकिन, यहां से पर्वतीय रूट की बस पकड़ने के लिए उन्हें घंटों ठंड की अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। यात्री कोहरे व शीतलहर के बीच सर्द आसमान के नीचे बस के इंतजार को मजबूर हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे मुसाफिरों को हो रही है। वर्षों पूर्व यात्रियों की सुविधा के लिए बाजार चौकी के समीप बनाए गए यात्री शेड पर भी रेहड़ी-ठेली का कब्जा हो गया है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बानने के दावे करने वाली पुलिस को यात्री शेड पर हुआ अतिक्रमण नहीं दिखाई देता।

सड़क किनारे भी कब्जा
कोटद्वार स्टेशन में यात्री सड़क किनारे खड़े होकर भी बस का इंतजार नहीं कर सकता। हालत यह है कि रेहडी-ठेली व अन्य व्यापारियों ने सड़क किनारे भी अपना कब्जा जमाया हुआ है। स्टेशन में फैली अव्यवस्थाओं के कारण यात्रियों को हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। यहीं नहीं पूर्व में कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!