नगर निगम पहुंचे दस देशों के अधिकारी

Spread the love

देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी स्थित नेशनल सेंटर फॉर गुड गोवर्नेंस (एनसीजीजी) में प्रशिक्षण ले रहे दस देशों के प्रशासनिक अधिकारी सोमवार को नगर निगम देहरादून पहुंचे। यहां उप नगर आयुक्त गौरव भसीन ने उन्हें पीपीटी के माध्यम से निगम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने श्रीलंका, थाइलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मॉलदीव, लाओस, अफ्रीका आदि देशों के अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित किया। साथ ही अधिकारियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इसके बाद अधिकारियों ने कर अनुभाग की कार्यप्रणाली देखी। एनसीजीजी के एसोसिएट प्रोफेसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेटर डॉ एपी सिंह ने समूह का नेतृत्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *