ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक
नैनीताल। नगर में सुबह से ही आसमान में छाए बादल शाम होते ही जोरदार तरीके से बरस पड़े। नैनीताल के साभ भवाली तक ओले के साथ जबरदस्त बारिश हुई। इस कारण जहां बढ़ रहे तापमान से राहत के साथ जंगलों में लगी आग बुझाने में मदद मिली। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नैनीताल में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे नैनीताल के आसमान में छाई धुंध काफी हद तक साफ हो गई। ओलावृष्टि के कारण मौसम में ठंडक फिर लौट आई। हालांकि मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र में बारिश का दौर हल्का ही रहा। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम पारा 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।