उत्तराखंड

इंजीनियर्स-डे पर किया भारत रत्न विश्वेसरैया को याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। जनपद में इंजीनियर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, अस्कोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट में अभियंताओं ने इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न डा. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को याद कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने विश्वेसरैया को भारतीय विकास का जनक कहा। बुधवार को इंजीनियरों ने टकाना स्थित संगठन के भवन में एकत्र होकर भारत रत्न डा. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि विश्वेसरैया ने देश के नवनिर्माण में बड़ा योगदान दिया था। वे देश के महान इंजीनियरों में से एक थे। उन्होंने आधुनिक भारत की रचना कर देश को एक नया रुप दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इधर बेरीनाग में भी इंजीनियर्स-डे पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीके सिन्हा ने कहा देश के कई नदियों के बांध और पुल को कामयाब व मजबूत बनाने के पीछे एम विश्वेश्वरैया का बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश में बढ़ती पानी की समस्या को भी उनके ही प्रयासों से दूर करने में मदद मिली। कहा आज का दिन यानी इंजीनियर्स डे उन लोगों को समर्पित है। जिन्होंने तकनीक के जरिये विकास को गति दी है। यहां सहायक अभियन्ता अनिल कन्नौजिया, अपर सहायक अभियन्ता संगीता धानिक, कनिष्ठ अभियन्ता सूरज आर्या, पूजा जोशी, महेन्द्र सिह वर्मा, उपेन्द्र कुमार, प्रेम सिह बुदियाल, मनीष उप्रेती, गोविन्द अधिकारी, योगेश चौबे, अनिल कुमार, मनोज बिष्ट, मनोज कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार,भगवान सिह बोरा,चन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह महरा, तेज सिह महरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!